March 2, 2026

आत्मानंद विद्यालय उतरदा में कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला कल

कोरबा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा में 16 दिसंबर शनिवार को एसईसीएल की ओर से कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन सुबह 10.30 बजे से किया गया है। प्राचार्य ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरदा एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा के समस्त भूतपूर्व विद्यार्थियों से कहा है कि वे इस कार्यशाला शामिल होकर प्रशिक्षण संबंधी जानकारी लेकर इसमें भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह से नि:शुल्क होगा तथा प्रशिक्षण उपरांत विभिन्न शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी कंपनियों के द्वारा कैंपस सिलेक्शन भी किया जाना है। प्रशिक्षण हेतु 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं 18 वर्ष के वर्तमान एवं भूतपूर्व छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word