October 6, 2024

प्रदेश पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई के विजय, हसन व राम कुमार अध्यक्ष निर्वाचित

0 17 को करतला व 24 को कटघोरा का होगा चुनाव
कोरबा।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ कोरबा के जिलाध्यक्ष धरम भारद्वाज के नेतृत्व में पोड़ी-उपरोड़ा, पाली व कोरबा जिला इकाई के ब्लॉक सचिव संघ का चुनाव हुआ। वहीं 17 दिसंबर रविवार को करतला तथा 24 दिसंबर को कटघोरा ब्लॉक का चुनाव होगा। कोरबा ब्लॉक हेतु नियुक्त निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार अग्रवाल व सहायक निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश भास्कर ने निर्वाचन सम्पन्न कराया।
निर्धारित अंतिम समय तक अध्यक्ष पद नामांकन न आने के कारण मनोनयन कर कोरबा ब्लॉक से सचिव संघ के अध्यक्ष विजय कुमार एक्का, उपाध्यक्ष ममता सोनी व धन सिंह, सचिव गनपत सिंह कंवर, कोषाध्यक्ष राजकुमार किस्पोट्टा को चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक से सचिव संघ के अध्यक्ष मो. हसन अली, उपाध्यक्ष मोहन श्याम व रविन्द्र कुमार श्याम, सचिव राजेन्द्र पेन्द्रो, कोषाध्यक्ष चतुर भुवन सिंह व पाली ब्लॉक से सचिव संघ के अध्यक्ष राम कुमार टेकाम, उपाध्यक्ष पूनम बैसवाड़े व बिसाहू सिंह राज, सचिव बिशोक सिंह सिदार, कोषाध्यक्ष सम्मार सिंह टेकाम को बनाया गया है। प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Spread the word