February 28, 2026

पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई करतला के सत्यनारायण बने अध्यक्ष

0 24 दिसंबर को कटघोरा का होगा चुनाव
कोरबा।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ कोरबा के जिलाध्यक्ष धरम भारद्वाज के नेतृत्व में जिला इकाई करतला का रविवार को ब्लॉक सचिव संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। वहीं रविवार 24 दिसंबर को कटघोरा ब्लॉक का चुनाव होगा। 17 दिसंबर रविवार को बरपाली में करतला ब्लॉक हेतु नियुक्त निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार व सहायक निर्वाचन अधिकारी नागेंद्र धर दिवान ने निर्वाचन सम्पन्न कराया।
ब्लॉक सचिव संघ करतला के अध्यक्ष पद हेतु 2 नामांकन दिगंबर प्रसाद साहू व सतनारायण कंवर ने दाखिल किया। ब्लॉक के कुल 72 सचिव में 12 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 60 सचिवों ने अपने मत डाले। दिगंबर प्रसाद साहू को कुल 28 मत मिले, वहीं सतनारायण कंवर को 32 मत प्राप्त हुये। कुल 4 मत से सत्यनारायण को विजयी घोषित किया गया। करतला ब्लॉक से सचिव संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण कंवर, उपाध्यक्ष उत्तरा कुमार गुप्ता व दिगम्बर साहू, सचिव रामदयाल पटेल, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह राठिया को चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। रविवार 24 दिसंबर को अंतिम कटघोरा ब्लॉक का चुनाव होना है।

ranjan photo
Admin

Spread the word