February 27, 2026

सतनाम प्रांगण में पूजा अर्चना कर सीढ़ी का किया गया लोकार्पण

-अभिषेक आदिले
कोरबा (कुसमुंडा)।
आदर्श नगर कुसमुंडा के सतनाम प्रांगण में सोमवार को गुरु घासीदास जयंती गुरुपर्व के अवसर पर जैतखाम में पूजा अर्चना उपरांत सीढ़ी का लोकार्पण किया गया।

सतनामी समाज कुसमुंडा के अध्यक्ष ने बताया कि जब से कुसमुंडा में सतनाम भवन बना है तब से हर साल जैतखाम में झंडा चढ़ाया जाता है। जो भी मुख्य अतिथि आते थे उन्हें झंडा लगाने में समस्या आती थी। उसे ध्यान में रखकर हमनें पार्षद व नगर निगम के महापौर से सीढ़ी की मांग की थी, जो उनके द्वारा पूरा किया गया है। आज गुरु घासीदास की जयंती पर पूजा कर सीढ़ी का लोकार्पण किया गया। इसके मुख्य अतिथि रहे पार्षद शाहिद कुजूर।

इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष संतोष राठौड़ छग श्रमजीवी पत्रकार संघ कुसमुंडा सचिव अभिषेक आदिले, सतनामी समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार टंडन, एलपी टंडन, मालिक राम, राजकुमार, ईश्वर पाटले, अनिल बंजारे, सनत भारद्वाज, सुरेंद्र कुर्रे, अजय भास्कर, आशीष भार्गव, रामलाल जांगिड़, नरेंद्र आदिले, महावीर खरे, कोमल खरे, भुनेश्वर दिव्या, अनीता टंडन, उषा टंडन, बिंदु भारद्वाज, खीर बाई सांडे, यशोदा जाटव, कमला देवी सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word