February 26, 2026

खम्हरिया धरसापारा से निकाली गई सतनाम संदेश यात्रा

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को खम्हरिया धरसपारा से सतनाम संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सतनामी समाज के महिला एवं पुरुष शामिल हुए। खम्हरिया से ढोलपुर, छुइहापारा, कोरबी, हरदीपारा, जोरहाडबरी से बाइक रैली निकाल कर बाबाजी के सतनाम संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।
सतनाम संदेश यात्रा में मुख्य रूप से समाज सेवी कमलेश कुमार कुर्रे, फुलचंद आनंद, भंडारी गुलाब चंद ओगरे, शिवपाल सिंह, टक्कर आंनद, प्रमोद सोनवानी, दशरथ, भरत लाल, सुरजीत, सागर, रेशम, रुपराम, गनेश, रुपनारायण, संतोष, रुपचंद, अभिषेक, संजू, विष्णु, वीरु, गोकुल, अशोक, अक्षय, चंद्रिका कुर्रे, बिंदाबाई, रुपा, ममता, प्रिया, कैलाश बाई, निर्मला, सरस्वती, सुकमत, रामायण बाई, प्रतीमा, गायत्री एवं समस्त सतनामी समाज के लोग उपस्थित थे। ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच सुरेन्द्र सिंह आयम ने सभी सतनाम संदेश यात्रियों को नाश्ता कराया। यात्रा का समापन खम्हरिया में हुआ।

ranjan photo
Admin

Spread the word