October 6, 2024

सावित्री बा फुले शिक्षा रत्न नेशनल फैलोशिप अवार्ड से रमा सम्मानित

0 दिल्ली में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
कोरबा (कटघोरा)।
रमा साहू महिला संगठन के अध्यक्ष कटघोरा को सावित्री बा फुले शिक्षा रत्न नेशनल अवार्ड दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि रमा साहू आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई सिखाकर आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 15 सौ से अधिक महिलाओं को कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सेनेटरी पैड, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मास्क वितरण किया था। विधि की नि:शुल्क जानकारियां दी गई थी। साथ ही शिक्षा, बाल नि:शक्त कल्याण, खेल स्वास्थ्य बाल वीरता, ग्रामोत्थान, दलिता उत्थान, महिला सशक्तिकरण, शैक्षणिक गुणवता, विकास नशाबंदी, लोककला, साहित्य संस्कृति, व्यक्तित्व, परिस्कार एवं समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्र में बहु आयामी रचनात्मक माध्यमों से सकारात्मक परिवर्तन व महतत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इनका कार्य उत्कृष्ट एवं प्रभावोत्पादक है, जसके लिए इनको यह सम्मान महात्मा सावित्री बाफुले शिक्षा रत्न अवार्ड प्रदान किया गया है। पूर्व में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह से कोरोना योद्धा सम्मानित हो चुकी हैं तथा रायपुर छत्तीसगढ़ में महात्मा ज्योतिबा फुले अवार्ड मिल गया है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ रायपुर से सुशीला, महेश पी साहित्यकार केरल, डॉ. वीणा मुंबई, डॉ. हेलिना इंफाल मणिपुर, सजीरा बेगम सामाजिक कार्यकर्ता, जया रानी राय आसाम, डॉ. श्वेता जैन, पूजा दत्ता आसाम, अम्बिका कुमारी शिक्षिका मधुबनी बिहार, नंदिता पुजारी संबलपुर ओडिशा सहित देश विदेश के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the word