October 6, 2024

भाजपा बालकोनगर मंडल ने अटल बिहारी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

कोरबा। बालको भाजपा मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय बालको में सोमवार 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेई के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। बालको भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर, महामंत्री लोकेश्वर चौहान, शैलेंद्र सिंह एवं पूर्व एल्डरमैन सत्येंद्र दुबे ने अटल बिहारी बाजपेई की जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके संघर्ष के दिनों को हम सभी को बताया। इस मौके पर पार्षद नर्मदा लहरे, आलोक तिवारी, राजीव रंजन, राजेश अनंत, सुखीलाल पटेल, राजू यादव, विक्की कंेवट, आकाश अग्रवाल, डॉ. कीर्तन लाल राठौर, महेंद्र चंद्रा, सत्यनारायण साहू, डॉ. सीएल साहू, छेदीलाल साहू, गिरधर, रमेश केवट, लखन चंद्रा, संजय सिंह, गुमान सिंह, विष्णु सिंह बैस, धीरज झा, महेश्वरी गोस्वामी सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Spread the word