September 17, 2024

राजीव युवा क्लब पर रोक लगाए जाने पर सीएम के प्रति भाजपा नेता यादव ने जताया आभार

कोरबा (कटघोरा)। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री व प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राजीव युवा क्लब के राशि पर रोक लगाए जाने पर आभार प्रकट किया है।
ज्ञात हो कि यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि जिस परिकल्पना से राजीव युवा क्लब का गठन किया गया था, उस हिसाब कोई कार्य नहीं किया गया। केवल राशि का बंदरबांट किया गया। जिस पर रोक लगाने मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया था। कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव युवा क्लब का गठन किया गया था। यह युवाओं का सांस्कृतिक विकास, खेल आदि के लिए बनाया गया था, किंतु राजीव मितान के आवंटित राशि का उपयोग केवल व्यक्तिगत रूप से किया जा रहा था तथा युवाओं का किसी प्रकार का भला नहीं हो रहा था। शासन की राशि का दुरुपयोग को देखते हुए भाजपा नेता राजेश यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजीव युवा क्लब को बंद करने हेतु निवेदन किया था, जिसको संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने राजीव युवा क्लब पर रोक लगाने हेतु संचालक खेल व युवा खिलाड़ी विभाग को उपरोक्त संदर्भ में संज्ञान लेने के लिए कहा था। इस पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने क्लब को बंद करने तथा राजीव युवा क्लब द्वारा खर्च की गई राशि का भौतिक सत्यापन के लिए समस्त जिला कलेक्टर को निर्देशित किया है। इस पर भाजपा नेता यादव ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Spread the word