February 26, 2026

देव तुल्य कार्यकर्ताओं के समर्पण से हुई जीत सुनिश्चित : लखनलाल

0 भाजुयमो मंडल का सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला, कार्यकर्ताओं का आभार और सम्मान समारोह
कोरबा।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कोरबा में भाजयुमो की मंडल सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला और कार्यकर्ताओं का आभार और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी मंडलों को सशक्त बनाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही आगामी कार्यक्रम के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य रूप से शामिल हुए।
मंत्री देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्पित देव तुल्य कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण से कोरबा और कटघोरा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। संगठन ने भी कोरबा को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देकर कोरबा के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। निश्चित ही मैं कोरबा सहित प्रदेश की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने आम जनता, कार्यकर्ताओं सहित संगठन का आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों और मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री का बेहतर कार्य और क्षेत्र में अपना नेतृत्व देने के लिए उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संभाग भाजयुमो प्रभारी रितेश मोहरे, सह प्रभारी राजेश बेहरा, जिला भाजपा महामंत्री संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, जिला महामंत्री भाजयुमो नरेंद्र देवांगन, अनूप यादव, जिला पदाधिकारी दीपक, प्रदेश सोशल मीडिया नवदीप नंदा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने दी है।

ranjan photo
Admin

Spread the word