February 25, 2026

ढाई माह बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। पसान पुलिस ने अनाचार के मामले में आरोपी को ढाई माह बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार लुका-छिपी का खेल खेल रहा था।
प्रार्थिया ने थाना पसान में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी रतन नेताम (27) ग्राम अडसरा थाना पसान का रहने वाला है। उसने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व बम्हनी नदी किनारे ले जाकर जबरन उससे दुष्कर्म किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पसान में धारा 376 (2) (एन) कायम कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी घटना दिनांक से गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा था, जिसे शनिवार को पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा में मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के पर्यवेक्षण में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के गांव अडसरा में दबिश देकर रतन नेताम को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय कटघोरा पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया। उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पसान उप निरीक्षक नवल साव, आरक्षक विद्या सिदार, श्याम सिदार व मनोज कश्यप का योगदान रहा।

ranjan photo
Admin

Spread the word