March 3, 2026

जीजा ने किया साली से दुष्कर्म, गिरफ्तार

कोरबा। जीजा ने अपनी साली के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोरबा सिटी कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को धर दबोचा।
सिटी कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे मोतीसागरपारा निवासी नीलेश चौहान को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक नीलेश ने एक साल पहले एक युवती से लव मैरिज की थी। उसके बाद वह परिवार से अलग पत्नी के साथ रहता था, जहां उसकी साली का आना जाना था। उस पर भी वह गलत नियत रखता था। आरोपी ने अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती विरोध करती रही, लेकिन जीजा ने जबरन दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने अपनी दीदी को रो-रोकर आपबीती बताई, जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 11 दिसंबर को आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड के बाद जेल दाखिल कर दिया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word