March 3, 2026

तीरंदाजी का पावर हाउस बनते हुए उभर रहा है एनटीपीसी कोरबा

कोरबा। भारत धीरे-धीरे तीरंदाजी में पावर हाउस के रूप में उभर रहा है। हमारे देश के कई आदिम जनजाति जैसे पहाड़ी कोरवा एवं दिहाड़ी कोरवा जिला कोरबा के सुदूर वनांचलों में निवास करते हैं, जिनका तीरंदाजी पारम्परिक खेल है। इसलिए एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन ने तीरंदाजी को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके अनुपालन में तीरंदाजी प्रतिभा खोज शिविर का आयोजन कोरबा जिले के 4 स्थानों ग्राम देवपहरी, अजगरबहार, गढ़-उपरोड़ा एवं सोनपुरी में किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज प्रशिक्षक भरत यादव ने प्रशिक्षण प्रदान किया है।
उक्त चारों स्थानों में सफलता पूर्वक प्रशिक्षण के पश्चात कुशल व प्रतिभावान खिलाड़ियों को देवपहरी में आवासीय तीरंदाजी शिविर में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु उनकी प्रतिभा को निखारा जा रहा है जिससे वे भविष्य में बेहतर तीरंदाज बन सके। इसमें शारीरिक क्षमता बने हेतु व्यायाम, तीरंदाजी प्रशिक्षण आदि का आयोजन कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम 5 माह के लिए आयोजित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में एनटीपीसी कोरबा सीएसआर के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर हर्षित ठाकुर बैडमिंटन में और किरण पिसदा महिला फुटबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरबा का नाम रोशन कर रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word