March 21, 2026

BREAKING : कटघोरा में 2 व पाली में 4 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान..जिले में आज कुल संख्या पहुँची 14

कोरबा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कटघोरा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 पहुंच गया है वहीं पाली क्षेत्र में एक होटल संचालक, उसका कर्मचारी सहित 4 नए संक्रमित मिले हैं।
आज सुबह कटघोरा से 8 संक्रमित मिलने की पुष्टि मेडिकल बुलेटिन में हुई थी। शाम होते-होते कटघोरा में संक्रमितों का आंकड़ा 10 पहुंच गया जिनमें नए संक्रमित 2 महिलाएं हैं और ये दोनों नगर पालिका कर्मचारी के परिजन हैं। इसी कड़ी में पाली विकासखंड अंतर्गत नया बस स्टैण्ड में संचालित एक होटल व्यवसायी और उसके यहां का कर्मचारी पॉजीटिव मिले है। पाली नगर पंचायत के वार्ड क्र. 2 से एक पुरूष पॉजीटिव आया है। दो दिन पहले वार्ड 3 में ही एक युवक पॉजीटिव आया था जिसका नया बस स्थित उक्त होटल में काफी आना-जाना था। उक्त जानकारी उपरांत होटल संचालक सहित उसके सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई थी जिसमें संचालक और एक कर्मी पॉजीटिव मिले हैं। वहीं पाली विकासखंड के ग्राम सीस की एक महिला भी पॉजीटिव मिली है। उक्त महिला को निकटतम बिलासपुर जिले के कोविड हास्पिटल में दाखिल कराया गया है जबकि शेष 9 संक्रमितों को स्याहीमुड़ी के सीपेट कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word