February 25, 2026

फलदार पौधे का किया गया वितरण

कोरबा। गांव तथा स्कूल परिसर को हरा-भरा बनाने तथा फल प्राप्त करने उद्यानिकी विभाग की ओर से स्कूलों को फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सिंघिया में फलदार पौधों का वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग की आभा शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थियों को पौधा वितरण के साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों तथा विद्यार्थियों को अपने घरों के आसपास भी पौधे लगाने प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और संरक्षित रखने जागरूक किया जा रहा है।

ranjan photo
Admin

Spread the word