February 25, 2026

महिला सशक्तिकरण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय में महिला सशक्तीकरण अभियान हेतु अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मंजू अजय दुबे ने ‘महिला सशक्तीकरण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारीÓ विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को वर्तमान समाज में महिलाओं की स्थिति और उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

दुबे ने अपने संबोधन में महिला सशक्तीकरण को बेहद आसान शब्दों में परिभाषित किया और कहा वर्तमान समय में महिलाओं को इतने अधिकार दिए गए हैं कि इससे महिलाएं स्वत: ही शक्तिशाली बन चुकी है जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है। कार्यक्रम की शुरुआत में कु. कीर्ति साहू (अतिथि व्याख्याता राजनीति विज्ञान) ने पुष्प गुच्छ से मंजू अजय दुबे प्राचार्य, आर्यन पब्लिक स्कूल और प्रांत सह सेवा प्रमुख राष्ट्र सेविका समिति छत्तीसगढ़ का स्वागत किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अखिलेश पांडे, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. के.के. दुबे का स्वागत राकेश सिंह राठौर ने किया। सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी जागरूकता का विशेष परिचय दिया। दुबे ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता रुचि तिवारी, कीर्ति साहू, देवकुमारी टंडन, भावना चंद्रवंशी, मेघा राठौर, राधेश्वरी साहू, चंपा देवांगन, मीनल चंद्रवंशी, संगीता सूर्यवंशी, फूलन सूर्यवंशी की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन डॉ. शशांक शर्मा ने किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word