February 28, 2026

नहीं खुला मौसम, ठंड ने दिखाए तेवर

0 बारिश के आसार, जनजीवन हो रहा प्रभावित
कोरबा।
मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। जिले में दिनभर बादल छाए रहे। सुबह शहर कोहरे के आगोश में रहा। ठंडी हवा चलती रही। न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई है। इस कारण कोरबा में ठिठुरन बढ़ गई है। जिले में सर्द हवाएं लोगों को काफी परेशान कर रही है।
अब रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह शहरी क्षेत्र के नदी, नहर, तालाब, नाला सहित कई इलाके में कोहरा छाया रहा। सुबह से देर रात तक सर्द हवाएं चली। बदली के बीच बारिश की स्थिति बनी रही। बदली के कारण लोगों को धूप का अहसास कम हुआ। ठंड से राहत नहीं मिली। कुछ समय बाद सूर्य बदली के बीच छिप गया। दिनभर ठंडी हवाएं चली। इस कारण मौसम विभाग ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। कुछ मिनटों के लिए निकली धूप के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन सर्द हवा से लोग ठिठुरते रहे। दोपहर लगभग दो बजे के बाद मौसम ने करवट ली। तापमान में लगातार गिरावट बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं को काफी परेशान कर रही है। ऐसे में लोग ठंड के कारण जरूरी कार्य होने पर बाहर निकल रहे हैं। काम पूरा होने के बाद घर पर दुबके हुए हैं। अलाव का सहारा ले रहे हैं।
सर्द हवा और कोहरे के चलते रात में चालकों को गाड़ी चलाने में काफी असुविधा हो रही है। नदी, नहर, तालाब, नाला सहित कई इलाके में कोहरे से मुख्य मार्गों की विजिबिलिटी कम हो रही है। सौ से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर चल रही गाड़ियों पर कई बार चालकों की नजर नहीं पड़ रही है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ranjan photo
Admin

Spread the word