March 3, 2026

सिरली में सामुदायिक भवन का विधायक प्रेमचंद ने किया लोकार्पण

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
ग्राम सिरली गोंड़पारा में विधायक मद से दस लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरपंच संघ सेवक राम मरावी ने की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत कोरबा अध्यक्ष शिवकला कंवर, जनपद सदस्य चंद्रपाल पटेल, पूर्व युवा आयोग सदस्य व पूर्व सरपंच रघुराज सिंह उइके, उप सरपंच सुकालू राम पटेल, जनपद प्रतिनिधि उत्तम पटेल, सचिव राजनारायण धारी, गौरीशंकर, पप्पू, सोलंकी, सांई मन्नू राठौर, यदुराज राठौर, व्यास पटेल, छोटे लाल पटेल, नंदलाल पटेल, दुर्गेश मरावी सहित बड़ी संख्या में पंच व ग्रामवासी मौजूद रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word