April 19, 2026

एसडीएम कटघोरा ने हटवाया 15 एकड़ शासकीय भूमि से अतिक्रमण

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा शासकीय भूमि पर किये गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश उपरांत एसडीएम कटघोरा ऋचा सिंह द्वारा तहसीलदार दर्री के साथ मिलकर ग्राम गेरवा (हसदेव नदी के पास) तहसील दर्री पटवारी हल्का नंबर 28, राजस्व निगम मंडल अगारखार के खसरा नंबर 854/1 से लगभग 15 एकड़ शासकीय भूमि जिसमें बाउंड्रीवाल कर स्टोर के रूप में उपयोग किया जा रहा था, उसे तोड़ दिया गया है।

एसडीएम ने बताया कि उक्त भूमि शासकीय है और इसका उपयोग राखड़ डंप करने के साथ अन्य गतिविधियों के लिए की जा रही थी। अतिक्रमण की सूचना पर जेसीबी के माध्यम से जिला प्रशासन की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा अतिक्रमण पर कार्रवाई के साथ ही विभागीय जमीन पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word