वन कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे

कोरबा। चार सूत्रीय मांगों को लेकर वनकर्मी हड़ताल पर थे। दो दिन हड़ताल के बाद तीसरे दिन वन कर्मी काम पर लौट आए हैं। संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि छ.ग. वन कर्मचारी संघ रायपुर प्रांतीय निकाय के आव्हान पर वनमंडल कोरबा एवं कटघोरा के समस्त वन कर्मचारी 1 से 2 फरवरी तक दो दिवस हड़ताल पर रहे। प्रांतीय निकाय के निर्देशानुसार 3 फरवरी को समस्त वन कर्मचारी अपने शासकीय कर्तव्य पर उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पुराइन ने बताया कि यह हड़ताल चार सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही थी। पहले चरण में बीते माह जनवरी में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन मांगों को लेकर शासन ने ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया गया था। पंडाल में जिले के सभी कर्मचारी अपनी पूरी ऊर्जा के साथ जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे रहे। इन कर्मचारियों की मांग लघु वनों पर संघ द्वारा उप वनक्षेत्रपाल के 180 पद के खिलाफ संविदा भर्ती की प्रक्रिया को रोकने व पूर्ववत पदोन्नत उप वनक्षेत्रपालों की सेवा लघु वनोपज संघ में यथावत रखने की थी। उन्होंने कहा कि हड़ताल से कर्मी वापस लौट आए हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word