नेवसा में आयोजित अखंड नवधा रामायण में उमड़ रहे गायक व श्रोता

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
सर्व यादव समाज ने ग्राम नेवसा में अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया है। रविवार को अखंड नवधा रामायण के चौथे दिन मानस गायक प्रेमी व राम भक्त मानस मंडली सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे। भगवान श्री रामचंद्र के अमृत रूपी कथा को प्रवाहित कर रहे हैं, जिसमें समस्त ग्रामवासी अमृत रूपी कथा का रसपान करके अपने जीवन को कृतार्थ कर रहे हैं।
पूरे ग्रामवासी श्री राम भक्त रूपी मानस गायक मंडली रामचरितमानस भक्ति में डूबे हुए हैं। रोजाना आचार्य पंडित पुष्पेंद्र शुक्ला महाराज पूजा पाठ कर कथा का रसपान व महाआरती करा रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word