October 5, 2024

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महापुराण का हुआ शुभारंभ

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
ग्राम मुढ़ाली के डबरीपारा में आदर्श विकास सेवा समिति की ओर से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महापुराण का आयोजन कराया जा रहा है। 4 फरवरी से 12 फरवरी तक कथा वाचिका हेमलता शर्मा के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जा रहा है। आचार्य पंडित नरेन्द्र शर्मा विराजमान है। प्रतिदिन सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक नित्य पूजन किया जा रहा। वहीं प्रात: 10 से दोपहर 12.30 व शाम 4 से 6 बजे तक कथा का रसपान कराया जा रहा है।

सर्वप्रथम कलश यात्रा बेदी पूजन के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। कथा में यजमान छतराम कश्यप, सुखमत कश्यप, टिकैतराम कश्यप, सावित्री कश्यप बैठेंगे। उपपरोहित हरिदास वैष्णव आयोजन समिति में अपना योगदान देंगे। आयोजक आदर्श विकास सेवा समिति के सदस्यों ने लोगों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की कथा का रसपान करें और अपने और पूरे परिवार को पुण्य का लाभ दिलाए।

Spread the word