February 25, 2026

शासकीय हैंडपंप पर अवैध मर्सिबल लगाकर कब्जा, होगी जांच

कोरबा। ग्राम पंचायत ढेलवाडीह के शासकीय हैंडपंप पर अवैध मर्सिबल लगा कर कब्जा किये जाने की शिकायत भाजपा प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव ने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पीएचई विभाग कटघोरा से की है। इस पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने जांच का आदेश दिया है।
जनपद पंचायत कटघोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेलवाडीह पीएचई विभाग ने मुख्य मार्ग के किनारे हैंडपंप लगाया था जिसे कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर कर लिया है। इसका उपयोग पांच-सात परिवार ही कर रहे हैं। अन्य लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे अन्य ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। उपरोक्त संदर्भ में सरपंच-सचिव को अवगत कराया गया था, किंतु उन्होंने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को बोर का कनेक्शन दिया जाए या पुन: हैंडपंप लगाया जाए, जिससे सभी व्यक्तियों को लाभ मिल सके।

ranjan photo
Admin

Spread the word