March 2, 2026

भाजपा मंडल ने गांव चलो अभियान के तहत विभिन बूथों पर किया कार्यक्रम

विनोद उपाध्याय

0 लोगों से मुलाकात कर केंद्र व राज्य सरकार के संचालित योजना से कराया अवगत
हरदीबाजार। भाजपा मंडल हरदीबाजार के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने गांव चलो अभियान के तहत घर-घर जाकर ग्राम कोरबी, पथर्री, ढोलपुर, खम्हरिया में संपर्क किया। इस दौरान सभी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन के बारे बताया। ग्राम खम्हरिया प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता श्याम लाल साहू मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। इस अवसर पर छोटे लाल पटेल जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कोरबा, संजय सिंह राठौर, शिव राठौर, सरजू निषाद, शिव मरकाम, सुरेश कौशिक, देवी महराज, विनोद कंवर, रामावतार महराज, यादवेन्द्र सोनी, लक्ष्मी सागर, बसंत कुमार, सहित महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

ranjan photo
Admin

Spread the word