March 20, 2026

बीजापुर : नक्सलियों ने 25 ग्रामीणों को किया अगवा, जनअदालत में 4 को उतारा मौत के घाट

बीजापुर : जिले में नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, आए दिन नक्सलियों के उत्पात की खबर देखने को मिलती है। वही बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों की जनअदालत लगाकर हत्या कर दी है। मौके पर पुलिसबल भेजा गया है। नक्सलियों के कब्जे में अभी भी 16 ग्रामीणों के होने की आशंका है। हालांकि, आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने दो ग्रामीणों के मारे जाने की अभी पुष्टि की है।

बीजापुर एसपी कमल लोचन कश्यप का कहना था कि ग्रामीणों के मारे जाने की खबर आई है। उनके नाम और पहचान नहीं हो पाई है। एसपी ने ग्रामीणों के अगवा होने की पुष्टि नहीं की। कश्यप ने बताया कि नदी पार का मामला है। गांव वालों की मानें तो 2 दिन पहले नक्सलियों ने मेटापाल और पूसनार गांव से 25 ग्रामीणों को अगवा किया था। इनमें से 4 की हत्या कर दी गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word