February 28, 2026

फोरलेन पर बेलगरी नाला पुल बदहाल, मरम्मत करने की बजाय बांस-बल्ली से बनाई रेलिंग

कोरबा। शहर से मेजर ध्यानचंद चौक तक नगर निगम ने फोरलेन सड़क बनाया है, लेकिन उक्त फोरलेन पर पड़ने वाले बेलगरी नाला पुल की बदहाली अब तक दूर नहीं हुई है। फोरलेन की योजना के दौरान पुल की चौड़ाई बढ़ाया जाना था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिलने से अब तक टू-लेन सड़क के पुल से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। पुल की रेलिंग टूट चुकी है और सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। पास ही कोहड़िया में मंत्री लखनलाल देवांगन का निवास होने के बाद पुल का हाल बदहाल है।
कोहड़िया नाला पुल की रेलिंग अत्यंत जर्जर हो चुकी है। कई जगह से टूट चुके हैं। ऐसे में अफसरों ने इसे मरम्मत करने की बजाय बांस-बल्ली के सहारे रेलिंग को सुरक्षा घेरा के नाम पर लगाया गया है। इसके अलावा सड़क भी खस्ताहाल हो चुकी है। यह पुल कोरबा से दर्री मुख्य मार्ग पर स्थित कोहड़िया के पास स्थित है। मार्ग पर सुबह से देर रात तक यातायात का काफी दबाव रहता है। रेलिंग कई जगह से टूट चुकी है। ऐसे में जिम्मेदार विभाग ने औपचारिता के लिए रेलिंग की सुरक्षा के लिए बांस और बल्ली के सहारे लगाए गए हैं, लेकिन यह भी वैकल्पिक व्यवस्था कुछ स्थानों पर लगे हुए हैं। कई हिस्से में सुरक्षा घेरा भी नहीं है। इसके अलावा पुल की सड़क भी जर्जर हो चुकी है। खस्ताहाल सड़क पर आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यह मार्ग कटघोरा व बिलासपुर जाने वाला मुख्य मार्ग है। इस कारण मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। सुबह से देर रात तक लोगों की आवाजाही होती है। इधर पुल पर रेलिंग नहीं और सड़क भी खराब है। दूसरी तरफ पुल के आसपास स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। शाम होते ही पुल के समीप अंधेरा पसर जाता है। इस कारण वाहन चालकों को आवाजाही में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ranjan photo
Admin

Spread the word