February 25, 2026

बालको में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम,वर्चुअल जुड़े पीएम मोदी, मातृशक्ति के लिए चलाई सभी योजनाएं बताई

बालको नगर । बस स्टैंड में स्थित नगर निगम जोन कार्यालय में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने महज 30 मिनट में पिछले 10 साल में मातृशक्ति के लिए जितनी भी योजनाएं चलाई गई उन सब की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, बालको भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर , पार्षदगण लोकेश्वर चौहान, नर्मदा लहरें, गंगाराम भारद्वाज, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा ,अध्यक्ष महिला मोर्चा अध्यक्ष बालको अर्चना रुनीझा, पूर्व एल्डरमेन सत्येन्द्र दुबे, जिला कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेत्री मंदाकिनी त्रिपाठी सहित भाजपा कार्यकर्ता के अलावा निगम के अधिकारी समेत बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित हुए।

ranjan photo
Admin

Spread the word