February 27, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साहित्य समिति से जुड़े कवयित्रियों को नारी रत्न सम्मान

कोरबा। पं. मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति कोरबा ने साहित्य समिति से जुड़े समस्त कवयित्रियों को नारी रत्न सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर साहित्य भवन के संरक्षक यूनुस दानियालपुरी, कमलेश यादव, समिति के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल सहित मंच पर डॉ. गिरिजा शर्मा, गीता विश्वकर्मा, डॉ. मंजुला साहू, अंजना सिंह, मंचस्थ रहे।
सम्मान समारोह में 46 कवयित्रियों का सम्मान किया गया। इनमें गीता साहू, डॉ. निर्मला शर्मा, अरुणा देवांगन, Ÿलता चन्द्रा, निर्मलाकांति ब्राह्मणी, रामकली कारे, संतोषी महंत श्रद्धा, वीणा मिस्त्री, अरुणा देवांगन, ज्योति गवेल, लखनी साहू, फिरोजा खान, ज्योति दीवान मुक्तिका, रेशमा ठाकुर सोनम, सीदा बानो, अनसुईया श्रीवास, पुष्पा शांडिल्य खुशबू, गार्गी चैटर्जी, प्रतिभा साहारे, इंदू देवांगन, आरती तिवारी, सरस्वती साहू, अर्चना साहू, रश्मि देवी श्रीवास, धु्रबोता चटर्जी शामिल हैं। कार्यक्रम में सम्मिलित कवियों ने नारियों पर केंद्रित काव्यपाठ किया। साहित्य भवन के कवियों में एम.आर. राव, डॉ. प्रमोद आदित्य, डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा, इकबाल अंजान, बलराम राठौर, शिशिर तिवारी, भुवनेश्वर देवांगन, विनोद कुमार सिंह, धरम साहू, रामकृष्ण साहू, जगदीश श्रीवास, आलोक चन्द्र शर्मा, अजय शर्मा, अनिल साहारे, पंकज कुमार जैन, रामजी विश्वकर्मा सहित अनेक रसिक श्रोता उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा व कविता जैन ने किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word