February 27, 2026

दीपका में पत्रकार संघ का हुआ गठन, विष्णु प्रसाद द्विवेदी अध्यक्ष व हेमचंद्र सोनी बनाए गए सचिव

कोरबा (गेवरा/दीपका)। औद्योगिक नगरी कोयलांचल क्षेत्र दीपका में पत्रकार संघ गेवरा दीपका के पदाधिकारी का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से विष्णु प्रसाद द्विवेदी को अध्यक्ष बनाया गया वहीं हेमचंद्र सोनी को सचिव तथा गजेंद्र सिंह राजपूत को कोषाध्यक्ष की महती जिम्मेदारी सौंपी गई।
संघ के सदस्यों ने संरक्षक ज्योतिनंद दुबे को बनाया है। प्रेस संघ गेवरा दीपका के कार्यकारिणी का गठन शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रेस क्लब के सदस्यों ने पत्रकार संघ गेवरा दीपका की बैठक ऊर्जा नगर परशुराम भवन में आहूत की जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गजेंद्र राजपूत एवं उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी धरम तिवारी, अनिल जाटवर रोहित जायसवाल राजीव लोचन तिवारी को दी गई। संगठन में सहसचिव की जिम्मेदारी सुजित सिंह एवं आशीष सिंह मीडिया प्रभारी बनाए गए।
चुनाव संचालन वरिष्ठ पत्रकार वहीद सिद्दकी के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार सुशील तिवारी, शाजी थॉमस, नितेश शर्मा, उत्तम दुबे मार्गदर्शक मंडल के रूप में कार्य करेंगे। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने अनुभव को साझा करते हुए सभी पदाधिकारी एवं संघ के सदस्यों को एकजूटता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word