July 15, 2024

राष्ट्र की समृद्धि के लिए महिलाओं को संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करना चाहिए : सविता सचदेव

0 प्रेरणा महिला मंडल ने किया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
कोरबा।
सीनियर क्लब कोरबा पूर्व में प्रेरणा महिला मंडल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सविता सचदेव एवं विशिष्ट अतिथि अंजना कुजुर, राजेश्वरी रावत, अल्का कंसल, मालती जोशी एवं विशेष आमंत्रित अतिथि आकृति महिला मंडल की अध्यक्षा निवेदिता बंजारा उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि सविता सचदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को सभी क्षेत्र में आगे आना आवश्यक है। माता, पत्नी एवं बहन के रूप में श्रेष्ठता स्थापित करते हुये व्यक्तित्व विकास के लिये कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की समृद्धि के लिये महिलाओं का संविधान में दिये गये अधिकारों का उपयोग करना चाहिए इससे वे आगे बढ़ेंगे और उनके आत्म विश्वास में अभिवृद्धि होगी। आज की महिलाएं चाहे वह चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासनिक या खेल के क्षेत्र में हो अपनी अलग पहचान बनाई है। आकृति महिला मंडल की अध्यक्षा निवेदिता बंजारा ने कविता के माध्यम से महिलाओं की विशिष्ट उपलब्धियों के बारे में बताया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है।
इस अवसर पर सविता सचदेव ने ठेका सफाई कर्मियों का सम्मान किया। साथ ही क्लब के रखरखाव रखने वाले जीवन को उनके बच्चे की पढ़ाई हेतु 1000 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा भी की। प्रेरणा महिला मंडल की समस्त महिलाओं ने भारतीय संस्कृति की तर्ज पर मिले सुर मेरा तुम्हारा तो सुर बने हमारा भारत की विविधता पर एकता को दर्शाया।
इस अवसर पर महिलाओं के खेल का आयोजन किया गया जिसे मिथिला सिदार, अनु सरना, रेनु ब्रम्हभटट्, नमिता तोमर, वंदना बरेठ, रेनु लहरी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृति सचिव हेमलता गुरूपंच ने किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सांस्कृति सचिव सुनीता शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य अनिता टण्डन, स्मिता शर्मा, अनामिका गुप्ता, सीमा राजपूत, पदमा जांगड़े, रंजिता कश्यप एवं समस्त प्रेरणा महिला की सदस्याओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Spread the word