February 27, 2026

आकाश ने हासिल की अंतरराष्ट्रीय गोल्ड रेफरी की उपलब्धि

????????????

कोरबा। आत्मरक्षा को प्रोत्साहित करती किकबॉक्सिंग जैसी विधा में वर्षों की मेहनत से पारंगत युवा आकाश गुरुदीवान ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग रेफरी का ओहदा प्राप्त कर कोरबा व छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। इतना ही नहीं आकाश छत्तीसगढ़ के ऐसे पहले रेफरी भी बन गए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय गोल्ड कार्ड हासिल किया और उत्कृष्ट रेफरी की श्रृंखला में नामजद हो गए हैं। इस उपलब्धि के बूते अब वे विदेश में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी मैच के दौरान रेफरी जज की सेवाएं दे सकेंगे।
किकबॉक्सिंग खेल की अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी से मान्यता प्राप्त संस्था वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन द्वारा वैश्विक रूप से आयोजित किकबॉक्सिंग खेल के तकनीकी विकास के लिए रेफरी जज के सेमिनार में प्रतिभागी वरिष्ठ रेफरी को योग्यता व अनुभव के आधार पर रैंकिंग प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि इसी तारतम्य में वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में नई दिल्ली में 7 से 11 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय रेफरी सेमिनार का आयोजन किया गया था। इसमें किकबॉक्सिंग खेल की अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड एसोसिएशन (वाको) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राय बेकर (इटली), तकनीकी प्रमुख रोमियो देसा (यूरोप), रिंग रेफरी कमेटी के चेयरमैन यूरी लक्तिको (इस्तोनिया) व तातामी कमेटी के चेयरमैन ब्रायन बैक (ग्रेट ब्रिटेन) विषेश रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रेफरी के कार्य को सूचीबद्ध करते हुए ग्रेड प्रदान किया।
इस उपलब्धि पर भारतीय किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, महासचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन, उपाध्यक्ष कार्तिक डाकुआ, एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, आरती ग्रुप आफ कंपनी के डायरेक्टर राजीव अग्रवाल, मनीष मंडल, राजीव मुंदड़ा, एसोसिएशन के फिजियोथेरेपी एडवाइजर डॉ. आकाश रजक, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, क्रीड़ा भारती कोरबा के संयोजक बलराम विश्वकर्मा, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, क्रीड़ा अधिकारी केआर टंडन, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी प्यारेलाल चौधरी, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीति मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेहाना फातिमा, प्रतिभा राय, अंतरराष्ट्रीय रेफरी देवसागर साहू, जुनैद आलम, विकास नामदेव, रघुनाथ नायक, संतोष निर्मलकर, अमरदीप सिंह, प्रवीण बंजारे, विशाल हियाल, रितेश साहा, शानू मेहराज, प्रभात साहू, अशोक साहू, रमेश साहू, अंकुश लाल यादव, लोकिता चौहान, मो. आसिफ, विकास नामदेव, शाहरुख अंसारी, विवेक यादव, कपिल पटेल, शुभम यादव, हिमांशु यादव, तुषार सिंह, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

ranjan photo
Admin

Spread the word