February 27, 2026

खुद को सीबीआई का अफसर बताने वाला युवक पकड़ा गया

0 साइबर सेल व दर्री पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, फर्जी आई कार्ड भी किया जब्त
कोरबा।
पुलिस के औचक निरीक्षण के दौरान खुद को सीबीआई अफसर बताने वाला व्यक्ति हत्थे चढ़ा है। साइबर सेल व दर्री पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी अधिकारी का भंडाफोड़ हुआ है, जो फर्जी आई कार्ड भी रखे हुए था।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा वर्तमान में आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली के मद्देनजर वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों के चेंकिग के निर्देश दिए गए हैं। इसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र मीणा के मार्गदर्शन पर साइबर सेल कोरबा एवं थाना दर्री पुलिस को मुखबिर से फर्जी सीबीआई अफसर के संबंध में जानकारी मिली। सूचना प्राप्त हुई थी कि काला रंग के फुल आस्तीन टी-शर्ट एवं काला रंग का फुल पैंट पहन कर गेरवाघाट की ओर सत्यनारायण रात्रे नामक व्यक्ति मौजूद है, जो अपने आप को सीबीआई अधिकारी बता रहा है। सूचना के दौरान पुलिस की टीम प्रगतिनगर दर्री के पास अकास्मिक वाहन व सदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 27-28 वर्ष थी। मजबूत कद काठी का था। जो मुखबिर के बताए गेटअप में था। वह गेरवाघाट की ओर से आ रहा था, जिसे रोक कर पुछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सत्यनारायण रात्रे उर्फ चाकनू पिता दाऊराम उम्र (28) निवासी कुलीपोटा थाना कोतवाली जांजगीर चांपा का होना बताते हुए सीबीआई में पदस्थ होना बताया। गंभीरता से पूछताछ करने पर आई कार्ड सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेश (भारत सरकार सत्यमेव जयते) नाम सत्या रात्रे एजेंट कोड नबर एच.क्यू. 21228/6459 पेश किया, जिसे तस्दीक करने पर फर्जी आई कार्ड होना पाया गया। आरोपी सत्यनारायण रात्रे का कृत्य प्रथम दृष्टया धारा 170, 419, 465, 467, 468, 471 भादवि का पाये जाने से अपराध दर्ज कर आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल कटघोरा भेजा गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word