February 27, 2026

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास में होली मिलन समारोह 25 मार्च को

कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास स्थान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जयसिंह अग्रवाल के निज सहायक सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि होली पर्व के पावन बेला पर 25 मार्च सोमवार को प्रात: 8 बजे से अग्रसेन भवन के सामने स्थित उनके निवास स्थान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके क्षेत्रवासियों को जलपान व अबीर-गुलाल के साथ होली मनाने आमंत्रित किया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word