April 15, 2026

एनटीपीसी के बिजली उत्पादन में आई गिरावट

कोरबा। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन कोरबा के बिजली उत्पादन में गिरावट आई है। निर्धारित लक्ष्य से पिछड़ने के अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 से भी कम उत्पादन दर्ज हुआ है। जिले में एनटीपीसी का 2600 मेगावाट क्षमता वाला विद्युत संयंत्र प्रचालन में है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 21,175 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित था। संयंत्र से 20,516.97 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हो सका, जबकि वित्तीय वर्ष 2022- 23 में 20,759.68 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ था। संयंत्र ने वित्तीय वर्ष 2023-24 प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) 89.84 प्रतिशत दर्ज किया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में पीएलएफ 91.15 फीसदी था। हालांकि कोरबा संयंत्र का वित्तीय वर्ष 2023-24 का पीएलएफ देश में स्थित एनटीपीसी के अन्य संयंत्रों के मुकाबले सबसे अधिक है।

ranjan photo
Admin

Spread the word