February 25, 2026

चैत्र नवरात्रि पर महिला कीर्तन मंडली द्वारा भजन व कीर्तन की दी जा रही प्रस्तुति

कोरबा। निहारिका पुष्पलता उद्यान में पिछले कई वर्षों से सुबह 2 घंटे महिला कीर्तन मंडली द्वारा भजन व कीर्तन का प्रतिदिन आयोजन किया जाता है। विशेष अवसर पर विशेष पूजा अर्चना कर भजन किया जाता है। महाशिवरात्रि व सावन के दिनों में बाबा भोलेनाथ का भजन, होली के अवसर पर फाग गीत जैसे अनेक तीज त्योहार पर भजन कीर्तन किया जाता है। इसी तारतम्य में चैत्र नवरात्र पर निहारिका स्थित पुष्प लता उद्यान में महिला कीर्तन मंडली की ओर से सुबह भजन व कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर देवी गीत के भजनों का आयोजन समिति की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। भजन की धुन पर महिलाओं द्वारा मुग्ध होकर जमकर नृत्य भी किया जा रहा है। इस अवसर पर ज्योति साहू, ममता अग्रवाल, रानी चंदेल, तारा देवी जयसवाल, पार्वती डडसेना, सरस्वती राठौर, चमेली बाई, चक्रधर पटेल, विद्यानंद राठौर भागीरथी कश्यप, मदललाल श्रीवास, सुरेंद्र पांडे, सरिता पासवान, सुरेंद्र निगम, सरोज तिवारी, सरोज केसरवानी, मंजूषा राजपूत, हीरा शर्मा, प्रमिला चौहान, रामायण बाई, सरिता शर्मा, हर कुंवर, बसंती दुबे, द्रौपदी चंद्रा, गंगोत्री, जानकी, शिवकुमारी, कन्हैया, वंदना, ननकी, सावित्री राजपूत सहित अन्य उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word