March 28, 2026

तेज हवा से गिरा विशाल पंडाल, लगा जाम

कोरबा। सुनालिया चौक में हिंदू नव वर्ष के लिए लगाए गए भव्य पंडाल तेज हवा के कारण गिर गया। यह घटना सुबह करीब 8.30 बजे अचानक मौसम खराब होने पर हुई। पंडाल गिरने के कारण अफरा-तफरी मच गई और वहां से गुजरने वाले राहगीर बाल-बाल बच गये, जिससे मार्ग पर चारों तरफ जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर यतायात पुलिस मौके पर पहुंची। रूट को डायवर्ट किया गया। इसकी सूचना टेंट संचालक को भी दी गई।

रविवार की सुबह अचानक तेज हवा चलने लगी और टेंट गिर गया। हालांकि इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। वहीं मौके पर पहुंचे यातायात पुलिस कर्मियों ने मार्ग परिवर्तित कर लोगों की मदद से रोड की जाम खुलवाने का कार्य किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word