July 7, 2024

जिला अधिवक्ता संघ के गणेश कुलदीप अध्यक्ष व नूतन सिंह बने सचिव

0 अमरनाथ कौशिक कोषाध्यक्ष व शिव कुमारी कंवर और अनिस सक्सेना चुने गए उपाध्यक्ष
कोरबा।
जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के दो वर्षीय कार्यकाल 2024-26 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव 7 अप्रैल को शांतिपूर्ण हुआ। सभी पदों पर दावेदार प्रत्याशियों के लिये मतदान किया गया। मतगणना 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे से प्रारंभ किया गया। चुनाव संचालन के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी वरिठ अधिवक्ता गोपी कौशिक ने बखूबी निभाई। शाम तक सभी पदों की घोषणा की गई। इसमें जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर गणेश कुमार कुलदीप, सचिव नूतन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष पुरुष अनीश सक्सेना व महिला शिव कुमारी कंवर ने जीत हासिल की।
जिला अधिवक्ता संघ कोरबा अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 प्रत्याशी धनेश कुमार सिंह, गणेश कुलदीप, अब्दुल रहमान एवं सुधीर कुमार निगम ने अपनी दावेदारी ठोंकी थी। इसमें गणेश कुलदीप 36 मतों से विजयी हुए। उपाध्यक्ष वरिष्ठ (पुरुष) के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अनीश कुमार सक्सेना को 308 मत, नरेश कुमार साहू को 186 को, बद्री प्रसाद मोदी को 161 व संदीप प्रजापति को 34 मत मिले। 28 मत अवैध करार दिए गए। इस तरह उपाध्यक्ष वरिष्ठ (पुरुष) में अनीश कुमार सक्सेना 308 मत से विजयी रहे। वहीं कनिष्ठ (महिला) में शिव कुमारी कंवर उत्तरा राठौर और राजेश्वरी राठौर को परास्त कर विजयी हुई। सचिव पद के लिए भी चार प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें नूतन सिंह ठाकुर ने 287 मत प्राप्त कर दूसरी बार बाजी मारी। वहीं सहसचिव पद में राजू कुमार देवांगन व कोषाध्यक्ष पद हेतु अमरनाथ कौशिक विजयी हुए। ग्रंथालय सचिव राजकुमार यादव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद में लक्षण प्रसाद पटेल और कार्यकारिणी में छतराम साहू, ज्योति वर्मा, रीता पुलश्त, रोमेश सिह ठाकुर, खेम लाल किशोर व रामेश्वर सिह कंवर कुल 6 लोग निर्वाचित हुए।

Spread the word