March 17, 2026

तापमान 43 डिग्री के पार, सुबह से चल रहे लू के थपेड़े

कोरबा। तापमान का पारा 43 डिग्री के पार पहुंच रहा है। सुबह से गर्म हवा के थपेड़े झुलसाने लगी है। लोग भीषण गर्मी से परेशान हो रहे हैं। सुबह सात बजे से अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। हवाएं भी चलीं। दिन चढ़ने के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहा। सूर्य की तेज किरणों से धरती तपती रही। लोगों ने सुबह 10 बजे के पहले अपने सभी कार्य निपटाने के प्रयास में रहे। 11 बजे के बाद वातावरण और हवाएं गर्म हो गई।
भीषण गर्मी के बीच गर्म हवाओं के कारण घर से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस कारण शहर पावर हाउस रोड, टीपी नगर, बुधवारी वीआईपी मार्ग, घंटाघर, कोसाबाड़ी सहित अन्य मुख्य मार्गों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर, चेहरे को गमछा और स्कार्फ से ढंककर बाहर निकले और छांव की तलाश करते रहे। कई लोगों ने भीषण धूप से बचने के लिए छाते का भी सहारा लिया।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि मौसम विभाग ने दो दिन के भीतर मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया है। हल्की हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के कृषि विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह छह बजे का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद तापमान में गिरावट नहीं आई। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह स्थिति दोपहर लगभग 12 बजे तक बनी रही। अधिकतम तापमान सुबह नौ बजे के आसपास दर्ज किया गया। इसके बाद शाम होने तक लगातार तापमान में वृद्धि होती गई।

ranjan photo
Admin

Spread the word