March 17, 2026

हनुमान जन्मोत्सव पर संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-पाठ व प्रसाद वितरण 23 अप्रैल को

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार एवं हनुमान भक्तों की ओर से इस वर्ष भी संकट मोचन हनुमान मंदिर सराईसिंगार बजरंग चौक में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्यों के द्वारा सुबह हनुमान की विशेष साज-सज्जा एवं पूजा पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण का आयोजन किया जायेगा। रात को रामायण मंडली के रामायण गायन का आयोजन किया गया है। समिति के सदस्यों ने सभी हनुमान भक्तों से विशेष अनुग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर हनुमान जन्म उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार एवं हनुमान भक्तों का विशेष सहयोग प्रदान करें।
समिति के सदस्य हनुमान मंदिर में प्रति मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा व आरती लगातार करते हुये 349वां सप्ताह पूरा करेंगे। इस वर्ष हनुमान का जन्मदिन मंगलवार को ही पड़ा है, जबकि हनुमान का जन्म मंगलवार को ही हुआ था। यह बड़ा ही शुभ मुहूर्त व शुभ दिन है। इस दिन मंगलवार को हनुमान की विशेष पूजा पाठ करने से काफी पुण्य की प्राप्ति होगी। हनुमान के जन्म उत्सव को बहुत ही भव्य रूप से मनाने के लिए समिति व हनुमान भक्तों ने विशेष व आकर्षक तैयारी की है। मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है।

ranjan photo
Admin

Spread the word