March 17, 2026

आदर्श नगर कुसमुंडा में हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

-अभिषेक आदिले
कोरबा (कुसमुंडा)।
गौ सेवा समिति आदर्श नगर कुसमुंडा हर वर्ष हनुमान जयंती के दिन भव्य शोभायात्रा निकालती है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी गौ सेवा समिति ने विकास नगर स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर झांकियां निकाली।
विकास नगर के पार्षद एमआईसी सदस्य अमरजीत सिंह व आदर्श नगर के पार्षद शाहिद कुजूर ने झांकियों को पूजा के पश्चात आदर्श नगर के इंदिरा स्टेडियम रवाना किया। मार्ग में नगरवासियों ने झांकियों का आनंद लिया। झांकी में मुख्य रूप से राम लक्ष्मण और सीता, राउत नाचा, करमा नाच, गौ माता और छत्तीसगढ़ महतारी, बजरंगबली की झांकी शामिल रही। श्रद्धालु नाचते-गाते देर रात इंदिरा स्टेडियम पहुंचे।

बाहर से आये कलाकारों ने शिव तांडव कर सबका मन मोह लिया। उसके पश्चात गौ सेवा समिति की ओर से विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन रखा गया। चालीसा के पश्चात आरती की गई, जिसमें आदर्श नगर कॉलोनी के सभी लोग उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word