March 28, 2026

पूनम ज्ञानचंदानी को पीएचडी की उपाधि

कोरबा। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा कोरबा निवासी पूनम ज्ञानचंदानी को राजनीति विज्ञान विषय में डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि प्रदान की गई है। पूनम ने अटल विश्वविद्यालय से शोध निर्देशक डॉ. एस.एल. निराला के निर्देशन में राजनीतिक जागरूकता में प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका एक अध्ययन (छत्तीसगढ़ के विशेष संदर्भ में) विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। इसे पूर्ण करने में उनकी माता ज्योति ज्ञानचंदानी प्रेरणा स्त्रोत बनी रहीं। पूनम सिंधी समाज कोरबा की प्रथम डॉक्टरेट महिला हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word