March 27, 2026

आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

कोरबा। घर पर भोजन बनाने के दौरान आग से झुलसी 38 वर्षीय मितानिन की आखिरकार मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था।
उरगा पुलिस थाना के अंतर्गत भिलाईखुर्द क्र.-1 में यह घटना हुई, जिसने क्रांति पटेल के परिजनों को दुखी कर दिया। खबर के अनुसार क्रांति अपने गांव में काफी समय से मितानिन के तौर पर काम कर रही थी। दोपहर को वह घर पर भोजन बनाने में लगी हुई थी। उस दरम्यान अचानक आए हवा के झोंके ने आग की लौ का रूख उसकी तरफ किया। साड़ी में आग लगने के साथ मितानिन उसकी चपेट में आ गई। उसके चिल्लाने की आवाज परिजनों ने सुनी तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने बचाव संबंधी प्रयास किया और किसी तरह उसे खतरे से उबारने की कोशिश की। क्रांति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के कुछ घंटे बाद ही रात्रि को उसकी मौत हो गई। मृतका के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उसकी मौत को लेकर प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। उक्तानुसार कार्रवाई की जा रही है।

ranjan photo
Admin

Spread the word