March 27, 2026

कुआं की सफाई करने उतरे चाचा-भतीजा, एक की मौत

0 जहरीली गैस से मौत की आशंका
कोरबा।
गांव में सफाई करने के लिए गहरे कुंए में चाचा-भतीजे डूबने लगे। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की कोशिश, लेकिन एक की मौत हो गई। दूसरे को मशक्कत के बाद बचाया गया। मौत का कारण प्रथम दृष्टया जहरीली गैस को माना जा रहा है। पूरा मामला रजगामार चौकी के बुंदेली देहानपारा का है।
मिली जानकारी के मुताबिक साहेब लाल मंझवार और जगत राम मंझवार दोनों रिश्ते में चाचा भतीजे हैं। साहेब लाल ने बताया कि कुएं में कई प्रकार के जीव जंतु मरे हुए थे। गंदगी को देखते हुए वह सुबह 10 बजे सफाई करने नीचे उतरा था। इस दौरान वह कुछ देर बाद अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया। जगत राम मंझवार कब और कैसे नीचे उतरा, इस बात की जानकारी उसे भी नहीं है। किसी तरह उसे कुएं से बाहर निकला गया और ऊपर जाकर जब होश में आया तो उसे घटनाक्रम की जानकारी हुई। रजगामार चौकी प्रभारी महासिंह ध्रुव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कुएं में गैस रिसाव होने के चलते मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word