July 4, 2024

नौतपा की उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन

कोरबा। नौतपा की उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया है। मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। सुबह तेज धूप कर रही है। दोपहर में बदली छा रही है। मौसम में बदलाव से उमस भरी गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया है। सोमवार की सुबह सात बजे से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों परेशान किया। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज से पारा इजाफा हुआ। इस कारण लोगों घर से बाहर निकलने से बचते रहे। जरूरी कार्य से बाहर निकलने के दौरान लोगों ने चेहरे और सिर पर कपड़े ढंककर निकले। जल्द ही कार्य पूरा कर घर लौट गए।
तेज धूप और नमी से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। इस गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा, कूलर, एसी का सहारा लिया, लेकिन वह भी काम नहीं किया। इस कारण लोग पसीने से तरबतर हो हुए। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। मौसम विभाग ने दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा के कारण अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया है, जबकि एक दिन पहले सुबह से दोपहर तक तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया था। आगामी दिनों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने की संभावना बनी हुई है। पारा 46 से भी पार हो सकता है। लू चलने को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा 29 व 30 मई को भी तापमान 43 से 44 रहने की संभावना है। साथ ही रात में भी गर्मी से राहत मिलने की उमीद नहीं है।
0 सेहत पर पड़ रही मौसम की मार

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। ओपीडी में औसतन 650 से 700 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा रोजाना बड़ी संख्या में मरीज भी भर्ती हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ओपीडी और भर्ती हो रहे मरीजों में ज्यादातर मरीज खांसी, बुखार, उल्टी, दस्त सहित लू के लक्षण वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। इस कारण चिकित्सकों मरीजों को बाहर के खान-पान से बचने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी, शीतल पेय पदार्थ व मौसमी फलों के सेवन की सलाह दे रहे हैं।

Spread the word