March 27, 2026

बोईदा हायर सेकेंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी विशेष प्रतिभा को उभारने हेतु कौशल एवं औद्योगिक शिक्षण विकास उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा के छात्र-छात्राओं को औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शासन प्रशासन के विशेष आदेश पर एवं समर कैंप के तहत प्राचार्य लखन लाल बंजारे के संरक्षण व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी व शैक्षिक भ्रमण प्रभारी राजेंद्र कुमार नायक के प्रमुख मार्गदर्शन पर यह आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों को सैय्यद जावेद अली, कुलदीप सिंह, आकाश श्रीवास्तव ने मारुति पावर प्लांट के कॉन्फ्रेंस हाल में प्लांट के समस्त उत्पादन गतिविधि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि 25 एकड़ में फैला यह प्लांट राजस्थान हेतु मुख्य रूप से बिजली उत्पादन करता है। प्लांट के एक-एक पार्ट्स कन्वेयर बेल्ट, बॉयलर, टरबाइन, कूलिंग टावर, चिमनी बिजली वितरण सहित अन्य समस्त उपकरणों के बारे में बताते हुए पूरा प्लांट का भ्रमण कराया गया। यह छात्रों हेतु औद्योगिक विकास कौशल विकास में महत्वपूर्ण होगा।

अगला शैक्षिक भ्रमण यूके शर्मा द्वारा आर्यन कोल बेनिफिशरी जहां कोयले को पूर्ण रूप से संक्षारित करके पावर प्लांट में भेजते हैं जिससे पाए जाने वाली अशुद्धियां न हो और शुद्ध हो यही कार्य करते हैं बताते हुए पूरे प्लांट में भ्रमण कराया गया। यह छात्रों के अंदर औद्योगिक शिक्षा व कौशल विकास हेतु सार्थक व महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। विद्यालय में लगातार समर कैंप के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित है।
इस अवसर पर कोल बेनिफिशरी सदस्यों के साथ राजेंद्र कुमार नायक शैक्षिक भ्रमण प्रभारी, परमेश्वर राम मराठा, चोढ़ा से विजेंद्र पाल गोंड़, हेमंत कुमार नोर्गे, उड़ता से राजमहल निर्मलकर, आरडी पटेल, उपेश राजपूत, धनीराम भगत के साथ स्वयंसेवक आरती पटेल, प्रतीक्षा गेंदले, महेश्वरी पटेल, टीसा मरावी, लकेश्वर प्रसाद श्रीवास, वीरेंद्र कुमार यादव, दिव्या कंवर, रितु पटेल, कुमारी पोतें, अमर बाई के साथ चोढ़ा व उड़ता के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word