March 27, 2026

अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई जारी, 1 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
हरदीबाजार थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस अवैध गतिविधियों गांजा, अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में 2 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उतरदा निवासी नंद कुमार राठौर अपने घर में अपने साथी सैय्यद मोहसीन निवासी बिलासपुर के साथ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए पुड़िया बना रहे हैं। सूचना की तस्दीक के लिए दबिश दी गई। इस दौरान नंद कुमार राठौर पिता बली राम राठौर निवासी उतरदा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा अपने घर के पीछे वाला कमरा में अपने साथी सैय्यद मोहसीन पिता महताब अली (24) निवासी कुकदा थाना सीपत जिला बिलासपुर के साथ गांजा रखकर गांजा पुड़िया बनाते हुए मिले। दोनों आरोपियों के संयुक्त कब्जा से 1 किलो 100 ग्राम गांजा, एक इलेक्ट्रिक तौल मशीन, 100 जिप पन्नी मिला, जिसे बरामद कर जब्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट कायम कर वैधानिक कार्रवाई किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word