July 4, 2024

चंद्रनाहू विकास महासमिति के आशुतोष अध्यक्ष व मनमोहन संयुक्त सचिव निर्वाचित

कोरबा। चंद्रनाहू (चन्द्रा) विकास महासमिति का चुनाव शनिवार को फर्म एवं सोसायटी के नियमानुसार चन्द्रा भवन स्टेशन रोड सक्ती मुख्यालय में हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर प्रसाद चन्द्रा एवं सहयोगी अधिवक्ता उदय कुमार वर्मा, सनत चन्द्रा ने घोषणा की। निर्वाचित पदाधिकारियों में कोरबा जिले के मनमोहन चन्द्रा संयुक्त सचिव चुने गये।
इसी तरह अध्यक्ष आशुतोष चन्द्रा, उपाध्यक्ष बरतिया राम चन्द्रा, कोषाध्यक्ष कीर्तन राम चन्द्रा, सचिव दाऊ लाल चन्द्रा का निर्वाचन हुआ है। केंद्रीय सदस्य के रूप में लखनलाल चन्द्रा, नानू राम चन्द्रा, सालिक राम चन्द्रा, राधेलाल चन्द्रा, गोरेलाल, पुरोहित कुमार, पुष्पा, दिलीप, किरोड़ीमल, पीताम्बर चन्द्रा, करुणा चन्द्रा का निर्वाचन हुआ है। कोरबा जिले के युवा तुर्क मनमोहन चन्द्रा को चन्द्रनाहू (चन्द्रा) विकास महासमिति का संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज कोरबा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश चन्द्रा, जीवन प्रकाश चन्द्रा, कोरबा भाग 1 के अध्यक्ष मोहित राम चन्द्रा, बद्री प्रसाद चन्द्रा, अमृतलाल चन्द्रा, लक्ष्मण चन्द्रा, बनवारी चन्द्रा, एमएल चन्द्रा, कीर्ति चन्द्रा, भुनेश चन्द्रा, जीवराखन चन्द्रा, बाबूलाल चन्द्रा, द्रुपद चन्द्रा, युवराज सिंह चन्द्रा, आनंद राम चन्द्रा, लेखिका चन्द्रा, हेमंत चन्द्रा, योगेश चन्द्रा, टीपी चन्द्रा, तेजराम चन्द्रा, विजय चन्द्रा, धनीराम चन्द्रा, रामचरण चन्द्रा, धनंजय चन्द्रा, देवकुमारी चन्द्रा, नीलम चन्द्रा, रामकुमार चन्द्रा, सुरेश चन्द्रा, साहेबलाल चन्द्रा, छतराम चन्द्रा, अमर चन्द्रा आदि ने अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी है।

Spread the word