February 25, 2026

भाजपा सदस्यता अभियान में केन्द्र की नीतियों को बताया


कोरबा। भाजपा युवा मोर्चा ने हरदीबाजार में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया । वहीं लोगों के बीच सरकार के नीतियों और विकास कार्यों को लेकर प्रचार-प्रसार किया गया। लोगों को बताया गया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह से सुरक्षित है। देश के अंदर सभी क्षेत्र और सभी वर्ग के लोगों का विकास कराया जा रहा है। देश में खुशहाली का माहौल है। इस अवसर पर प्रभारी मंडल मंत्री निखिल राठौर ने बताया कि 100 सदस्य बनाने का आह्वान किया गया हैं। मोबाइल के माध्यम से सदस्यता अभियान के दौरान 90 सदस्य बनाया गया हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word