March 17, 2026

मुखाग गायों को पैरा, कुटी और गुड़ खिलाकर मनाया जन्म दिवस

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू ने ग्राम गोढ़ी में मुखाग गायों को पैरा, कुटी और गुड़ खिलाकर अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्राम गोढ़ी वार्ड क्रमांक 8 की पंच राजिन बाई ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष यूआर महिलांगे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुजारी सेवक राम ने पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक पदम सिंह चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश रोहरा, जय कुमार नेताम, नारायण कुर्रे, आनंद सोनवानी, आशीष गांगुली, विजय दिव्य, आरडी भारद्वाज, शिव महिलांगे, लक्ष्मी राठौर, अनिल गिरी, तपेश्वर राठौर, राय सिंह, रामा राय सिंह, शंकर दिव्य, शोभाराम देवलाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word