April 12, 2026

ट्री गार्ड टूटे, ईंट हुए गायब


कोरबा। उद्योगों को शहर के एक दर्जन मुख्य मार्गों पर पौधरोपण करने की जिम्मेदारी पर्यावरण संरक्षण मंडल ने दी थी। पौधों के साथ-साथ सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी बनाए गए थे, लेकिन तीन महीने में ही ये ट्री गार्ड टूटने लगे हैं। सबसे बुरा हाल रामपुर के ईएसआईसी अस्पताल और वी आई पी मार्ग पर लगे ट्री गार्ड के है। यहां आधे से ज्यादा ट्री गार्ड टूट चुके हैं। पौधे भी गायब हैं। पौधरोपण करने के बाद उद्योगों द्वारा रखरखाव को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

ranjan photo
Admin

Spread the word