February 26, 2026

एसईसीएल अस्पताल बांकीमोंगरा में टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजित


बांकीमोंगरा। एसईसीएल अस्पताल बांकीमोंगरा में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षय रोग जागरूकता अभियान का एक कार्यक्रम एसईसीएल श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर के सहयोग से सृष्टि महिला मंडल कोरबा द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अंकुर महिला मंडल सुराकक्षार बलगी की सदस्याएं शामिल हुईं और उन्होंने अस्पताल को एक रिफिजेटर (फ्रिज) का सहयोग दिया। कार्यक्रम में डॉ अंजु सिन्हा ने उपस्थित लोगों को टीबी रोग की शुरुवाती लक्षण, उपचार, रोकथाम की जानकारी प्रदान की। साथ ही भारत सरकार के द्वारा टीबी मरीजों के लिए शुरू की गई कई योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

मुख्य अतिथि राज कुमार मंडल ने जनमानस एवं अधिकारी गण, अस्पताल कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए इस कार्यक्रम के तहत जागरूकता बढ़ाने एवं लोगों के बीच जानकारी प्रदान के साथ साथ सहयोग करने की बात कही। उन्होंने अंकुर महिला मंडल द्वारा अस्पताल को सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में पर्सनल मैनेजर रमेश कुमार, अंकुर महिला मंडल अध्यक्षया सविता मंडल, सचिव वंदना शर्मा, डॉ मणि शेखर कुमार, डॉ. आशीष कुमार सिन्हा, डॉ. एस कुजूर सहित एसईसीएल वॉफेयर बोर्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word